मंडलायुक्त ने ग्राम्य विकास संस्थान के निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

निर्माण कार्य में तेजी लाकर समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करने के निर्देश

पूर्वा टाइम्स – समाचार
सोनभद्र -विंध्याचल मंडल के मंडलायुक्त राजेश प्रकाश ने शनिवार को मेडिकल कॉलेज के समीप निर्माणाधीन ग्राम्य विकास संस्थान, सोनभद्र के आवासीय एवं अनावासीय भवनों के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परियोजना की प्रगति की समीक्षा की और पाया कि निर्माण कार्य अपेक्षित गति से नहीं चल रहा है। इस पर उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था एवं ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्माण कार्य में तत्काल तेजी लाने के निर्देश दिए।
मंडलायुक्त ने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाली इस परियोजना को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि आवासीय भवन, प्रशासनिक भवन, छात्रावास, बाउंड्री वॉल, आंतरिक सड़क, जलापूर्ति, विद्युत, ड्रेनेज एवं अन्य सभी सहायक कार्यों को तय कार्ययोजना के अनुसार शीघ्र पूर्ण कराया जाए। उन्होंने कार्य की गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न करने तथा नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *