गोरखपुर में कांग्रेस का ‘बुलडोजर कार्रवाई’ पर हमला,निष्पक्ष जांच की मांग

गोरखपुर: गोरखपुर प्रेस क्लब में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रणव झा ने राज्य सरकार द्वारा की जा रही ‘बुलडोजर कार्रवाई’ पर तीखे सवाल उठाए हैं और इसकी कड़ी आलोचना की है। प्रणव झा राष्ट्रीय महासचिव कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि देश की किसी भी न्यायिक या संवैधानिक प्रक्रिया में ‘बुलडोजर कार्रवाई’ का कोई प्रावधान नहीं है। उनका मानना है कि संविधान निर्माताओं ने कभी भी इस प्रकार की कार्रवाई की कल्पना नहीं की थी।
नेताओं ने चिंता व्यक्त की कि यह कार्रवाई अक्सर निर्दोष व्यक्तियों के खिलाफ की जाती है।प्रणव झा ने मांग की है कि कोई भी कार्रवाई कानून सम्मत होनी चाहिए। इसके लिए,जांच सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में हो।मामले की फॉरेंसिक जांच कराई जाए।वास्तविक दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित हो।
प्रेस वार्ता में यह आरोप लगाया गया कि बिना निष्पक्ष जांच के कुछ विशेष लोगों को ‘क्लीन चिट’ देकर बचाने का प्रयास किया जा रहा है।
कानून का शासन सर्वोपरि: वक्ताओं ने जोर दिया कि देश को ‘विचारधारा का शासन’ नहीं, बल्कि संविधान और कानून का शासन ही आगे ले जा सकता है। उन्होंने इसे मर्यादा पुरुषोत्तम राम के आदर्शों के अनुरूप बताया।कांग्रेस नेताओं ने इस पूरे मामले की गहन और पारदर्शी जांच की आवश्यकता पर बल दिया है ताकि दोषियों को उचित सजा मिल सके और राजनीतिक पक्षपात या किसी को बचाने की कोशिशों पर रोक लग सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *