22 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, बी.आर.डी मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा
सहजनवा गोरखपुर। गीडा थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत सहजनवां वार्ड नंबर दो गाहासाड में मंगलवार रात 9,30 बजे तबियत बिगड़ी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर लेकर गए 22 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बीमारी और इलाज के तनाव से परेशान युवक ने रात में छत पर सोते समय अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। 1:30 बजे लगभग मेडिकल कॉलेज में अंतिम सांस ली।
मृतक की पहचान अमृत सागर पुत्र अयोध्या प्रसाद, उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई है। मृतक के बड़े भाई आनंद सागर ने बताया कि अमृत सागर रात करीब 9:30 बजे भोजन कर छत पर सोने गया था। रात में उसे उल्टी होने लगी, लेकिन उसने घर में किसी को जानकारी नहीं दी। जब रात 9:30 बजे उसकी हालत बिगड़ गई तो परिजनों को जानकारी हुई। आनन-फानन में परिजन उसे रात में बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों के अनुसार अमृत सागर का इलाज लखनऊ मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। दवा और बीमारी को लेकर वह पिछले कुछ समय से तनाव में रहता था। भाई आनंद सागर ने बताया कि अमृत सागर घर का छोटा भाई था। अभी उसकी और बड़े भाई की शादी नहीं हुई थी। दोनों अविवाहित थे।
सूचना पर पहुंची गीडा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
फिलहाल परिवार में मातम का माहौल है।








