इलेक्ट्रिक व्हीकल टेक्नोलॉजी में करियर अवसरों पर मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन

गोरखपुर। भारत में तेजी से विकसित हो रहे इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) सेक्टर को भविष्य की सबसे बड़ी रोजगार संभावनाओं वाले क्षेत्रों में से एक बताते हुए देवभूमि उत्तराखंड विश्वविद्यालय, देहरादून के निदेशक श्री Sachin Sangal ने आज आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि आने वाले वर्षों में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, बैटरी निर्माण, चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, स्मार्ट मोबिलिटी एवं स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में लाखों नए रोजगार सृजित होंगे। इसी उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए देवभूमि विश्वविद्यालय, देहरादून एवं गोरखपुर सहोदया स्कूल्स एसोसिएशन (GSSA) के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार, 07 जुलाई 2026 को योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह, तारामंडल, गोरखपुर में दोपहर 3:00 बजे से एक भव्य कैरियर गाइडेंस प्रोग्राम एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में Ccentric Learning Edge Private Limited, Noida नॉलेज पार्टनर के रूप में सहयोग प्रदान कर रहा है।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य कक्षा 12 (बैच-2026) के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करना, उन्हें उच्च शिक्षा एवं भविष्य के कैरियर विकल्पों के प्रति जागरूक करना तथा उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले पीजीटी गणित एवं पीजीटी भौतिक विज्ञान शिक्षकों के समर्पण एवं उत्कृष्ट योगदान का सार्वजनिक रूप से सम्मान करना है।
कार्यक्रम में गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर एवं संत कबीर नगर जनपदों के विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राएं, उनके अभिभावक, प्राचार्य एवं शिक्षक बड़ी संख्या में सहभागिता करेंगे।
इस अवसर पर देवभूमि विश्वविद्यालय के विशेषज्ञ विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, उभरते हुए कैरियर विकल्पों, नई तकनीकों, कौशल विकास एवं भविष्य की संभावनाओं पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान करेंगे, जिससे विद्यार्थियों को अपने कैरियर के चयन में उचित दिशा मिल सके।
प्रेस एवं मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए श्री Sachin Sangal ने कहा कि भारत सरकार की ई-मोबिलिटी, मेक इन इंडिया, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP-2020) जैसी पहलों के कारण इलेक्ट्रिक व्हीकल उद्योग अभूतपूर्व गति से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि आज उद्योग को केवल पारंपरिक इंजीनियरों की नहीं, बल्कि बैटरी टेक्नोलॉजी, बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (BMS), ईवी पावरट्रेन,








