मंडल रेल प्रबंधक, धनबाद श्री अखिलेश मिश्र द्वारा चोपन क्षेत्र का निरीक्षण -पूर्वा टाइम्स -समाचार

सोनभद्र -चोपन – धनबाद, मंडल रेल प्रबंधक के चोपन आगमन पर सर्वप्रथम सीआईटी सह शाखा सचिव चोपन-1 ईसीआरकेयू उमेश कुमार सिंह के द्वारा बुके देकर स्वागत करते हुए सम्मानित किया गया।
इसके उपरान्त चोपन क्षेत्र का निरीक्षण किया गया जिसमें चोपन स्टेशन में अमृत भारत योजना के अंतर्गत हो रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया , साथ ही साथ चोपन यार्ड में स्थित कोचिंग पिट लाइन का निरीक्षण कर सुझाव दिए। इसी क्रम में चोपन रेलवे नियंत्रण कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया।
मंडल रेल प्रबंधक, धनबाद द्वारा सलईबनवा स्टेशन के नजदीक बने नव निर्मित एसीसी सिमेंट फैक्ट्री के साथ रेल का व्यापार बढ़ाने के लिए सलईबनवा स्टेशन से रेल कनेक्टिविटी से जोड़ने हेतु मीटिंग हुई जिसमें दोनों पक्षों द्वारा सहमति बनी ।
धनबाद मंडल के चोपन द्वारा 100 वें लॉन्गहॉल के सफलता पूर्वक परिचालन का हरी झंडी दिखाकर रवाना किये।
निरीक्षण के दौरान वरीय मण्डल परिचालन प्रबंधक ( योजना) अभिषेक विशाल, वरीय कोचिंग डिपो अधिकारी रणधीर कुमार, क्षेत्र कोल प्रबंधक रतन कुमार झा, मण्डल यातायात प्रबंधक रणजीत कुमार, सहायक मण्डल अभियंता संजय कुमार , सीआईटी उमेश कुमार सिंह, स्टेशन प्रबंधक धीरेंद्र कुमार,एवं अन्य अधिकारीगण व कर्मचारीगण मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *