देवरिया की पूर्व बीएसए शालिनी श्रीवास्तव दिल्ली से हुई गिरफ्तार

मुख्य लिपिक संजीव कुमार सिंह अभी भी फरार

पूर्वा टाइम्स- डॉ अनिल गौतम

​गोरखपुर। शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गोरखपुर पुलिस ने मामले में नामजद देवरिया की तत्कालीन बीएसए शालिनी श्रीवास्तव को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। वह मुकदमा दर्ज होने के बाद से करीब चार महीने से फरार चल रही थीं। देवरिया जिले में तैनात शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह ने 21 फरवरी 2025 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक शिक्षक की पत्नी गुड़िया सिंह ने आरोप लगाया था कि नियुक्ति बहाली के नाम पर उनसे 16-16 लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। पत्नी की तहरीर पर गोरखपुर के गुलरिहा थाने में तत्कालीन बीएसए शालिनी श्रीवास्तव, लिपिक संजीव कुमार सिंह और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। ​मृतक शिक्षक की पत्नी का आरोप है कि आत्मह/त्या से एक दिन पहले ही उनके पति को शालिनी श्रीवास्तव ने कार्यालय में बुलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया था।मामले की गंभीरता को देखते हुए फरार आरोपियों पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।​इस मामले में रिटायर्ड प्रिंसिपल अनिरुद्ध सिंह को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, वहीं अब बीएसए शालिनी श्रीवास्तव की गिरफ्तारी हुई है।पुलिस की गिरफ्त से अभी भी मामले का मुख्य आरोपी लिपिक संजीव कुमार सिंह बाहर है। पुलिस का कहना है कि उसे पकड़ने के लिए टीमें लगातार दबिश दे रही है, शीघ्र ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *