रेलवे को ऑपरेटिव बैंक की 104वीं बैठक में लिए गए कई  निर्णय 

सदस्यों को मिलेगा 20 लाख तक ऋण, स्वास्थ्य बीमा और अतिरिक्त ब्याज का लाभ 

पूर्वा टाइम्स समाचार

गोरखपुर। दी०एन०ई० एण्ड ई०सी० रेलवे इम्प्लाइज मल्टी स्टेट प्राइमरी को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की 104वीं वार्षिक साधारण सभा रेलवे प्रेक्षागृह गोरखपुर में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता उपसभापति ई. अनिल कुमार सिंह ने की और संचालन सन्नी सिंह ने किया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी सिद्धार्थ कुमार श्रीवास्तव ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। 06-09-2024 की कार्यवृत्त की पुष्टि की गई तथा 21.74 लाख रुपये के शुद्ध लाभ के निस्तारण की स्वीकृति दी गई। 2024-25 का संतुलन पत्र और 2025-26 का वार्षिक बजट सर्वसम्मति से पारित हुआ।बैठक में निर्णय लिया गया कि सेवा काल में मृत्यु होने पर बचत खाता धारक अंशधारक के नामनी को 1 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। भूतपूर्व निदेशक, वर्तमान डेलीगेट और उनके पाल्यों को जमा योजनाओं पर 1 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज तथा डेलीगेटों को अगले वर्ष से ऋण पर 1प्रतिशत कम ब्याज दिया जाएगा।कस्टमर रिलिफ फंड (सी आर एफ) के माध्यम से आकस्मिक मृत्यु की स्थिति में ऋणग्राही और जमानतदार परिवारों को राहत दी जा रही है। बैंक कर्मचारियों की पेंशन और ग्रेच्युटी हेतु एलआईसी में फंड सृजित किया गया है तथा सभी कर्मचारियों और उनके पाल्यों को 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा (एसबीआई जनरल) प्रदान किया गया है।बैंक का कार्यक्षेत्र उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड तक विस्तारित है तथा 43 हजार रेल कर्मचारी इसके अंशधारक हैं। मुख्यालय भवन पूर्ण रूप सेवातानुकूलित हो चुका है और आगामी बैठकों हेतु मीटिंग हाल बनाने का प्रस्ताव है। बैंक ने अंशधारकों को 20 लाख रुपये तक ऋण की सुविधा का भी प्रावधान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *