चन्द्रकान्ति रमावती देवी आर्य महिला पी.जी. कॉलेज ने नैक मूल्यांकन में B+ ग्रेड प्राप्त किया, कुलपति ने दी बधाई

पूर्वा टाइम्स समाचार

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध चन्द्रकान्ति रमावती देवी आर्य महिला पी.जी. कॉलेज, गोरखपुर ने राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (NAAC) के मूल्यांकन में B+ ग्रेड प्राप्त कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह महाविद्यालय विश्वविद्यालय से संबद्ध प्रथम संस्था है जिसने स्वयं को NAAC मूल्यांकन के लिए वर्तमान साइकिल में प्रस्तुत किया और सफलता पूर्वक B+ ग्रेड प्राप्त की। यह उपलब्धि उच्चतर शिक्षा की गुणवत्ता, अकादमिक अनुशासन एवं सतत नवाचार की दिशा में कॉलेज के समर्पण का प्रमाण है। इस उपलब्धि पर कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने महाविद्यालय की प्राचार्या, समस्त शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह सफलता विश्वविद्यालय के शैक्षणिक संस्थानों की गुणवत्ता उन्नयन की दिशा में एक प्रेरणास्पद कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *