एमजीयूजी के आयुर्वेद कॉलेज में संस्कृत काव्य प्रतियोगिता का आयोजन

पूर्वा टाइम्स समाचार

गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) के गुरु गोरक्षनाथ इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (आयुर्वेद कॉलेज) में गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में संहिता सिद्धांत एवं संस्कृत विभाग की संस्कृत समिति द्वारा ‘गुरु कौन’ विषय पर स्वरचित काव्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इस अवसर पर बीएएमएस विद्यार्थियों ने संस्कृत भाषा में स्वरचित कविता का पाठ किया। गुरु की महिमा के बारे में छात्र विवेक ने अपनी कविता पाठ करते हुए कहा, ‘किमस्ति तत पदं, यः करोति देशानां निर्माणम’ जबकि अभिषेक गिरी ने अपने काव्य पाठ में गुरु को चारों पुरुषार्थ धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष का प्रदाता बताया। सभी विद्यार्थियों ने बहुत ही मनोयोग से कविता पाठ किया। काव्य पाठ के इस कार्यक्रम में आयुर्वेद कॉलेज के प्राचार्य गिरिधर वेदांतम ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम का संचालन आचार्य साध्वी नन्दन पाण्डेय और डॉ शांति भूषण ने किया। इस अवसर पर डॉ. सुमित, डॉ. गोपीकृष्ण आचार्य, डॉ. विनम्र, डॉ. नवीन, डॉ. देवी, डॉ. प्रिया, डॉ. अभिजीत, डॉ. रश्मि, डॉ. संध्या सहित सभी बीएएमएस विद्यार्थी और प्राध्यापक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *