जनपद के नोडल अधिकारी/सचिव खेल ने सीएम डैशबोर्ड में जनपद की रैंकिंग पर जताया असंतोष

पूर्वा टाईम्स – हरिकृष्ण नारायण सिंह

गोरखपुर। जनपद के नोडल अधिकारी/सचिव खेल, सुहास एल0 वाई0 ने सीएम डैशबोर्ड में जनपद की रैंकिंग पर असंतोष व्यक्त करते हुए सभी विभागों को अपने लक्ष्यों को ससमय प्राप्त करते हुए समय से डाटा फीडिंग करके जनपद की रैंकिंग को सुधार करने का निर्देश दिया।

उन्होंने विकास कार्याे एवं निर्माण कार्याे की समीक्षा बैठक करते हुये कहा कि सभी अधिकारी टीम भावना के साथ कार्य करते हुये जनपद के विकास कार्यों को तेजी के साथ आगे बढ़ाये।

उक्त निर्देश जनपद के नोडल अधिकारी/सचिव खेल, सुहास एल0 वाई0 ने विकास भवन सभागार में शासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता एवं सीएम डैशबोर्ड से संबंधित जिला स्तरीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में दिया। उन्होंने विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को विद्युत बिलों में सुधार, लाइन लॉस कम करने का निर्देश दिया। हर घर नल योजना की समीक्षा करते हुए उन्होंने जल निगम ग्रामीण को निर्देश दिया कि कार्यों को गुणवत्तापूर्ण समयबद्ध ढंग से पूर्ण करें, बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान आपरेशन कायाकल्प, निपुण परीक्षा आंकलन, पीएम पोषण विद्यालय निरीक्षण तथा मध्यान्ह भोजन की समीक्षा करते हुये संबंधित विभाग को प्रगति लाने का निर्देश दिया। उन्होनें लोक निर्माण विभाग, सेतु निगम, कृषि विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, समाज कल्याण विभाग, पर्यटन विभाग, पंचायती राज विभाग व अन्य विभागों की समीक्षा करते हुये कार्यों में प्रगति लाने का निर्देश दिया।
इसके उपरांत नोडल अधिकारी ने वृहद पौधारोपण महाअभियान की समीक्षा की। इस पर उन्होंने कहा कि संबंधित विभागों द्वारा पौधों का उठान कर लिया गया होगा जो विभाग अभी नहीं कर पाए हैं समय रहते कर लें। स्थान को चिन्हित करके पौधा रोपण करें, साथ ही उनकी जियो टैगिंग ससमय करना सुनिश्चित करें।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *