नगर निगम 150 स्थान पर 10000 पौधों का करेगा रोपण

पूर्वा टाइम्स समाचार

गोरखपुर।नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने वृहद वृक्षारोपण करने हेतु बैठक कर समस्त अपर नगर आयुक्त मुख्य अभियंता समस्त जोनल अधिकारी एवं समस्त अभियंतागण निर्माण विभाग को निर्देश दिया। नगर निगम के समस्त 80 वार्डों में पार्षद गणों की उपस्थिति में वृक्षारोपण किया जाएगा। जहां-जहां पर संभव वृक्षारोपण का कार्य कराया जाए। नए वार्ड में जगह तलाश में हेतु संबंधित को निर्देश दिया गया।

नगर आयुक्त द्वारा अवनीश भारती अवर अभियंता को 2000 ट्रिगर्ड बनवाने हेतु निर्देश दिया गया। समस्त ट्री गार्ड पर एनसीईआरटी व नगर निगम गोरखपुर की ब्रांडिंग की जाए। एबीसी सेंटर महेवा वर्कशॉप जोनल कार्यालय गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन सुठानी एवं अन्य प्रोजेक्ट जहां चल रहे हैं, वहां पर भी वृक्षारोपण का कार्य कराया जाए। एबीसी सेंटर के खाली स्थान पर बाकी पद्धति से जंगल लगाया जाए। इसके अलावा कन्हा उपवन में बरगद, पाकड़, पीपल के छायादार पेड़ लगाए जाएं एवं सीमेंट की ट्रिगर्ड लगाई जाए। तालनादौर में निर्माण अधीन कन्हा उपवन में काम से कम 10000 पौधे लगाए जाए। चलवाताल के पास की जमीनों को तार फेंसिंग कराकर उसमें भी वृक्षारोपण कार्य कराया जाए। ट्रांसपोर्ट नगर से मालोनी बांदा नौशड़ से बनारस रोड पर एवं एकल बांदा पर भी वृक्षारोपण का कार्य कराया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *