डीडीयूजीयु ने किया जमाकर्ता शिक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम
पूर्वा टाइम्स समाचार

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, गोरखपुर के व्यवसाय प्रशासन विभाग द्वारा AWOKE इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से जमाकर्ता शिक्षा एवं जागरूकता कार्यक्रम पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मनीष कुमार श्रीवास्तव ने की एवं उन्होंने मुख्य अतिथि प्रोफेसर विजय शंकर वर्मा का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि प्रोफेसर विजय शंकर वर्मा ने अपने सारगर्भित उद्बोधन में वित्तीय साक्षरता, वित्तीय सुरक्षा तथा समाज के वंचित वर्गों के सशक्तिकरण जैसे महत्त्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला। इसके उपरांत AWOKE इंडिया फाउंडेशन के विशेषज्ञ वक्ताओं राजेश खनना एवं प्रदीप पांडेय द्वारा प्रतिभागियों को वित्तीय प्रबंधन, विभिन्न जमा योजनाओं तथा वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव के उपायों संबंधी उपयोगी जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में छात्रों की सक्रिय सहभागिता एवं उत्साह देखने को मिला, तथा सभी प्रतिभागियों ने इसे अत्यंत लाभकारी बताया। कार्यक्रम का सफल एवं सुनियोजित संचालन विभाग की सहायक आचार्य डॉ. पूर्णिमा मिश्रा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन पर धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सुशील कुमार सिंह द्वारा प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विभाग के शिक्षकगण डॉ. पूर्णिमा मिश्रा, डॉ. सुशील कुमार सिंह, डॉ. अनुभव, शोधार्थीगण तथा एम.बी.ए. एवं बी.बी.ए. के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।








