विभिन्न प्रतिभाओं को एक मंच पर लाने का अवसर प्रदान करता है फ्यूज़न फेस्ट:कल्पना
पूर्वा टाइम्स समाचार

गोरखपुर। लिरिक्स एकेडमी ऑफ म्यूजिक गोरखपुर, एक ऐसी संस्था है जिसमें कला की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण योग्य प्रशिक्षकों द्वारा दिया जाता है l इस संस्था की निदेशक श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव, पिछले 7 वर्षों से इस संस्था को संचालित कर रही हैं l लिरिक्स एकेडमी प्रत्येक वर्ष अलग- अलग प्रतियोगिताएं लेकर आती रही है l इसी श्रृंखला में इस बार लेकर आ रहे हैं फ्यूज़न फेस्ट। फ्यूजन फेस्ट एक अनोखा आयोजन है जिसमें विभिन्न प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा । फ्यूजन फेस्ट के बारे में
फ्यूजन फेस्ट एक ओपन ऑडिशन प्रतियोगिता है जिसमें गायन, नृत्य और वाद्य यंत्र के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। ऑडिशन के माध्यम से चुने गए उम्मीदवार फाइनल में प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही
“महिलाओं के लिए दो विशेष प्रतियोगिताएं – फ्यूजन क्यूज़िन फायरलेस कुकिंग प्रतियोगिता और फैशन वॉक का आयोजन किया जायेगा l इन प्रतियोगिताओं में महिलाएं अपनी पाक कला और फैशन सेंस का प्रदर्शन कर सकती हैं।
इसके अलावा, स्कूल के कक्षा 6-8 तक के छात्रों के लिए एक सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता भी आयोजित की जाएगी । यह प्रतियोगिता छात्रों को अपनी बुद्धिमत्ता और ज्ञान का प्रदर्शन करने का अवसर प्रदान करेगी।”
फ्यूजन फेस्ट एक ऐसा आयोजन है जो विभिन्न प्रतिभाओं को एक मंच पर लाने का अवसर प्रदान करता है। इस आयोजन की सूचना देते हुए कल्पना श्रीवास्तव नें बताया कि लिरिक्स एकेडमी, गोरखपुर और आसपास की प्रतिभाओं को निखार कर उन्हें मंच देने के लिए प्रतिबद्ध है, और इस बार का आयोजन सभी के सहयोग से पिछले आयोजनों से अधिक सफल होगा l








