राष्ट्र सेविका समिति के 15 दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन

पूर्वा टाइम समाचार

गोरखपुर। राष्ट्र सेविका समिति पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र (काशी व गोरक्ष प्रांत) प्रवेश व प्रबोध शिक्षा वर्ग का समापन भव्य समारोह का आयोजन एस.वी. एम. पब्लिक स्कूल चिउंटहा, मनीराम, गोरखपुर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अखिल भारतीय सह कार्यवाहिका सुनीता हल्देकर जी, मुख्य अतिथि डॉ. सुरभि भदौरिया जी (महाराणा प्रताप ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट लखनऊ), कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. पूनम टंडन जी ने संयुक्त रूप से भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रही बहनों ने घोष वादन, योग, नियुद्ध, दंड, व्यायाम योग का प्रदर्शन किया तथा शिक्षार्थियों द्वारा सांघिक गीत भी प्रस्तुत किया गया। राष्ट्र सेविका समिति की अखिल भारतीय सह कार्यवाहिका सुनीता हल्देकर जी ने कहा कि राष्ट्र सेविका समिति व्यक्ति का सर्वांगीण विकास शाखा और वर्ग के माध्यम से कर रही है। वर्ग में शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास होता है। शारीरिक शिक्षण से आत्मविश्वास की वृद्धि होती है, आत्मविश्वास से समस्या का समाधान होता है और समस्या समाधान से परिवार, समाज और राष्ट्र स्वसंरक्षणक्षम बनाना हमारा उद्देश्य है। समर्थ परिवार से जागरूक देशभक्त नागरिकों का निर्माण होता है। जागरूक देशभक्त ही राष्ट्र व समाज की समस्या का निराकरण कर सकता है। राष्ट्र सेविका समिति महिलाओं का अखिल भारतीय संगठन है। इसकी एक विशिष्ट पहचान है। व्यक्ति के चारित्रिक ऊंचाई को देखना है तो संपूर्ण दुनिया में भारत एकमात्र देश है। आध्यात्मिकता की ऊंचाई को देखे तो भारत ही एकमात्र देश है या ज्ञान की ऊंचाई को देखे तो भी भूमि भारत ही है जो सबसे अग्रणी है। भारत भूमि में चरित्र निर्माण की व्यवस्था है जो परिवार से आता है।। परिवार व्यवस्था में सत्य चरित्र का निर्माण होता है और इन सब चरित्रों ने अपने जीवन व्यवहार से देश के साथ एकात्म होकर समाज तथा राष्ट्र के लिए अपना जीवन सर्वस्व अर्पण करते हुए संपूर्ण दुनिया को मानवता का विचार दिया है। हमारी भूमि तो संपूर्ण मानवता का विचार करने वाली सभी के सुख का निरामय जीवन का विचार करने वाली भूमि है। ऐसे भारत भूमि में लगातार कुछ आक्रांतओ ने हमारे देश में आक्रमण किया उस कारण से हमारे यहां कुछ कुरीतियां भी आई पर पुनः इसमें सुधार हो रहा है।
भारत वर्ष में हर क्षेत्र में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। ज्ञान हो या विज्ञान हर क्षेत्र में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही
। हमारे देश की महिलाओं ने लीलावती जिन्होंने गणित में संशोधन किया। आज भी हम देख रहे हैं की माधवी लता जो इतना ऊंचाई पर चिनाब ब्रिज बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। चंद्रयान के सफल अभियान में भी महिलाओं का एक बहुत बड़ा योगदान रहा। हमारी संकल्पना यही है कि महिलाएं इस बात की सदैव अनुभूति करे कि अपने परिवार में अपने बच्चे तथा राष्ट्र के प्रति भी हमारा कुछ कर्तव्य है। इस कर्तव्य को जगाने का कार्य राष्ट्र सेविका समिति अपने नित्य शाखा के माध्यम से कर रही। शाखा यह हमारी एक ऐसी एक घंटे की कार्य करती है कि जिसके माध्यम से एक देशभक्त नागरिक निर्माण करने की दिशा में हमारे प्रयास पूरे देश में चल रहे।। हम स्त्री को केवल एक स्त्री के नाते नहीं तो वह भी एक राष्ट्र की नागरिक है तो उसे नागरिक के नाते उनका भी अपना कर्तव्य इस दिशा में हम महिलाओं को तैयार करने का हमारा यह प्रयास चल रहा है और उस दृष्टि से आज हम भी यही चाहते हैं कि महिलाएं भी अपने अंतर्गत शक्ति को पहचाने और अंतरराष्ट्रीय शक्ति को पहचानते हुए अपनी परिवार व्यवस्था को सुधार बनाने में हमारी जो भूमिका है उसे समझे। उसके बारे में जागृत होने की आवश्यकता है परिवार यदि समर्थ बनता है तो परिवार में ही नागरिक बनते हैं। परिवार से श्रेष्ठ नागरिक समाज में आएंगे। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही कुलपति डॉ. पूनम टंडन ने कार्यक्रम की प्रशंसा की और कहा कि राष्ट्र सेविका समिति भारत की महिलाओं को सशक्त करने का कार्य पिछले 83 वर्षों से कर रही है जो सराहनीय है। मुख्य अतिथि डॉक्टर सुरभि भदौरिया ने कहा कि राष्ट्र सेविका समिति के इस प्रशिक्षण वर्ग से नारी सशक्त बनती है और नारी को सबल बनाना देशहित में जरूरी है।। 15 दिन तक चले शिविर का प्रबंधन और संचालन राष्ट्र सेविका समिति की गोरक्ष प्रांत ने किया। इस अवसर आर मुख्य रूप से के सीता अक्का जी (अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख), शशि जी (क्षेत्र प्रचारिका), माया पाण्डेय जी प्रबोध वर्ग कार्यवाहिका, अंजू दीदी प्रवेश वर्ग की वर्गाधिकारी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक डॉ. महेंद्र अग्रवाल जी, प्रांत प्रचारक रमेश जी, सह प्रांत प्रचारक सुरजीत जी, व्यवस्था प्रमुख हरे कृष्ण जी, विभाग प्रचारक अजय नारायण सहित अन्य उपस्थित रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *