आयुष्मान ने क्षेत्र का मान बढ़ाया -झुमिला बाजार

पूर्वा टाइम्स समाचार
गोरखपुर। गोला विकास खंड के मदरिया निवासी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता स्व. जयप्रकाश सिंह (गांधी) के पौत्र एवं धनंजय सिंह के पुत्र आयुष्मान सिंह ने जे ई एडवांस की परीक्षा में 11800 रैंक लाकर श्रेय का मान बढ़ाया है। आयुष्मान ने इस उपलब्धि का श्रेय पिता धनंजय सिंह,माता सुमित्रा देवी एवं अपने गुरुजनों का दिए हैं।
इनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्रीय विधायक राजेश त्रिपाठी, सिद्ध पीठ मदरिया के उत्तराधिकारी श्रीश दास महाराज,पूर्व जिला पंचायत सदस्य सत्यप्रकाश यादव, सावित्री सिंह, रोहितास सिंह, डा. अनिल मिश्र, डा. कृष्ण मोहन मिश्र, डा, प्रसिद्ध नारायण सिंह, प्रेम नारायण सिंह, सुरेन्द्र सिंह,सतेंद्र सिंह, हरीश सिंह आदि लोगों ने बधाई दी है।








