भट्ठे का मिट्टी लदा ट्रैक्टर ट्राली ने किशोर को रौदा मौत

नाबालिक चला रहा था ट्रैक्टर ट्राली किशोर स्कूल की छुट्टी होने आया था ननिहाल।

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

सहजनवा गोरखपुर। सहजनवा थाना क्षेत्र के घुरियापार में भट्ठे पर मिट्टी गिरा रहे अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने पेड़ के नीचे बैठे 12 वर्षीय किशोर को रौदा दिया। जिसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मिली जानकारी से थाना क्षेत्र भगवानपुर कानापार थाना बखिरा जिला संतकबीरनगर निवासी प्रिंस पुत्र इन्द्रनाथ 12 वर्ष स्कूल की छुट्टी होने से अपने ननिहाल घुरियापार राजेंद्र के घर आया था। सोमवार को अपराह्न एक बजे के करीब वह ईट भट्ठे के पास एक पेड़ के नीचे बैठा था। एक नाबालिक जो ट्रैक्टर ट्राली चलाते हुए भट्ठे पर मिट्टी गिरा रहा था। उसी दौरान अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली ने किशोर को रौदा दिया। जिसकी मौके पर मौत हो गई।पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया। और लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की दो बहने है। वह अपने परिवार का अकेला बेटा था। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस संदर्भ में थानेदार महेश कुमार चौबे ने कहा कि मृतक के पिता की तहरीर पर ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *