कैमरामैंन को मनबढ़ो ने बंधक बना पीटा कैमरा तोड़ा

ड्रोन कैमरे से बार बार हवा खिलाने के लिए दबाव बना रहे थे मनबढ़

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

सहजनवा गोरखपुर। सहजनवा थाना क्षेत्र के चरडाव में लड़के पक्ष की तरफ से शादी में फोटो और वीडियो बनाने गए कैमरामैन को लड़की पक्ष के मनबढ़ो द्वारा ड्रोन कैमरे से बार बार हवा ने खिलाने पर कैमरामैन को बंधक बना कर पीट दिया तथा उसका कैमरा भी तोड़ दिए। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी से थाना क्षेत्र के जुड़ा कोडरी निवासी अश्वनी कुमार पुत्र स्व रामरेखा शादी विवाह में वीडियो और फोटो खींचने का काम करता है। रविवार को चाँदबारी निवासी एक लड़के की शादी का वीडियो और फोटो बना का सट्टा लिया था। अपने दो अन्य सहयोगी विनय कुमार और दिलीप कुमार को भी साथ में ले गया था। रात्रि में 12 बजे के करीब जयमाला कार्यक्रम के दौरान ड्रोन कैमरे से वीडियो और फोटो बना रहा था। उसी दौरान लड़की पक्ष के कुछ मनबढ़ ड्रोन कैमरे से बार बार हवा खिलाने का दबाव बना रहे थे। मना करने पर मनबढ़ो ने सभी को बंधक बनाकर खूब पिटाई किए। किसी तरह सभी भाग कर जान बचाई इस दौरान मनबढ़ो ने कैमरा भी तोड़ दिया था। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इस संदर्भ में थानेदार महेश कुमार चौबे ने कहा कि पीड़ित के तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *