अनुराग लाल श्रीवास्तव का सैनिक स्कूल हर्षिका का सर्वोदय विद्यालय में हुआ चयन।
पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा


सहजनवा गोरखपुर।सहजनवा स्थित ताराचंद अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर के दो बच्चों का अगल अलग विद्यालयों में चयन होने विद्यालय प्रबंध तंत्र ने बधाई दी है।
मिली जानकारी से अनुराग लाल श्रीवास्तव पुत्र हरिओम लाल श्रीवास्तव निवासी जगदीशपुर जो ताराचंद अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में 8वीं के छात्र है। सैनिक स्कूल में इस सत्र के लिए आयोजित परीक्षा में सफलता पाई है। इनका चयन अमेठी के सैनिक स्कूल में हुआ है। दूसरी छात्रा हर्षिका पुत्री जयसिंह निवासी गहासाड का चयन सर्वोदय विद्यालय में हुआ है। दोनो बच्चों ने इस सफलता का श्रेय विद्यालय के गुरुजन के साथ अपने माता पिता को दिया है।
इस सफलता के लिए विद्यालय परिवार की तरफ से आर्डिनेटर अंजली शर्मा ने बच्चों को शुभकामना दी है।








