दो दर्जन प्रशिक्षु वन दरोगा पर मधुमक्खियों का हमला
पूर्वा टाइम्स -विजय ओझा

मिर्जापुर। मड़िहान क्षेत्र के राजापुर गांव स्थित झरि नगरी क्षेत्र में मधुमक्खियां के हमले से दो दर्जन प्रशिक्षु वन दरोगा गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आनन -फानन में सभी को एम्बुलेंस व नीजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान ले जाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है।वन क्षेत्राधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि कानपुर नगर से कुल 53 प्रशिक्षु वन दरोगा बेला मंदिर के पास स्थित चंदन वन विश्राम गृह में सोमवार को भ्रमण के लिए आये थे सुबह सभी लोग झरी पौधशाला में भ्रमण कर रहे थे कि इसी दौरान मधुमक्खियां ने हमला बोल दिया जिसके बाद एक-एक कर सभी वन कर्मी घायल हो गए सभी लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया वहीं घटना की सूचना मिलते ही प्रभागीय वनाधिकारी अरविंद राज मिश्रा भी मौके पर पहुंचे और सभी घायलों के बेहतर इलाज के लिए तत्काल मीरजापुर मंडलीय अस्पताल ले गए।








