कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पांच के खिलाफ दर्ज किया केस।
पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा
सहजनवा गोरखपुर। सहजनवा थाना क्षेत्र के टेकुयापाती निवासी ओमप्रकाश पुत्र मोतीलाल पांच अप्रैल को अपने खेत में बोरिंग करा रहे थे। और पानी आने के लिए प्लास्टिक का फीता फैला रखा था। गांव का एक मनबढ़ बार बार बाइक से इस फीता से आ जा रहा था। जिसका पीड़ित ने विरोध किया तो मनबढ़ आग बबूला होते हुए गाली गलौज मारपीट पर उतारू हो गया था। शाम पांच बजे के करीब मनबढ़ अपने परिजन के साथ आया और बैसाखी से बाप बेटे को मारपीट कर घायल कर दिए। और गला दबा कर हत्या करने की कोशिश किए। पीड़ित द्वारा थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दिया लेकिन पुलिस ने कोई कारवाई नहीं किया। उल्टे पीड़ित को पाबंद कर जेल भेज दिया था। पीड़ित ने कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी रामसुरेश,अमरनाथ,शेषनाथ,शारदा,वंदना के खिलाफ केस दर्ज कर जांच कर रही है।








