घघसरा पुलिस चौकी पर समूह की महिलाओं ने प्रदर्शन
पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा


सहजनवां गोरखपुर। सहजनवा थाना क्षेत्र के घघसरा पुलिस चौकी पर सोमवार को रिठुआखोर की समूह की महिलाओं ने प्रदर्शन किया और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई।
समूह की मुखिया सविता देवी ने पुलिस को बताया कि पट्टीदारों द्वारा जमीन पर जबरन कब्जा कर निर्माण किया जा रहा है। मना करने पर लोग फौजदारी के लिए आमादा हो रहे हैं बद्दी बद्दी गालियां दे रहे हैं । तहसील से लेकर थाने तक चक्कर लगा रही हूं परंतु कहीं न्याय नहीं मिल रहा है।
घघसरा पुलिस का कहना है कि तहसील प्रशासन की अगुवाई में जमीन के बंटवारे को लेकर पुलिस मौके पर गई थी परंतु कोई पार्टी सहमत नहीं हुई। दोनों पक्षों को शांति भंग की धाराओं के तहत चालान की कार्रवाई की गयी है।
प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में सविता देवी,उत्तमा देवी, पूनम देवी, संगीता देवी, लक्ष्मीन देवी,कमला देवी,मंजू,आशा,चन्द्रावती, अनीता, सीमा सहित दर्जनों महिलाएं शामिल थी । उक्त संदर्भ में थाना प्रभारी महेश चौबे ने बताया कि- जमीन विवाद दोनों पक्षों को शांति भंग में पाबंद किया जा चुका है। जमीन बटवारे के मामले में पुलिस क्या कर सकते हैं।

