तीसरे दिन भी अधिवक्ताओं ने एसडीएम के खिलाफ लगाए मुर्दाबाद के नारे।

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

सहजनवा गोरखपुर।तहसील बार एसोसीएशन सहजनवा के अधिवक्ताओं ने तीसरे दिन भी उपजिलाधिकारी सहजनवां पर गंभीर आरोप लगाते हुए तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन करते हुए मुर्दाबाद के नारे लगाए। और इनके स्थानांतरण की मांग किया है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे तहसील बार एसोशिएशन अध्यक्ष केके त्रिपाठी ने कहा कि एसडीएम कोर्ट में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। इनके कोर्ट में दलाल और प्राइवेट कर्मचारियों के माध्यम से धन उगाही की जाती है। जिन फाइलों में धन मिलता है उसका ही निस्तारण किया जाता है। शेष फाइलों को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। इनके कार्यालय में दलालों की भीड़ लगी रहती है। ऐसी स्थित में एसडीएम का स्थानांतरण जरूरी है। प्रदर्शन करने वालो में शनि शुक्ल,भूपेश तिवारी,सुरेश चंद गोंड,विनोद मिश्र,आकाश सिंह, टी पी चौरसिया, बंटी राय ,अभिनाश सिंह,अभिषेक श्रीवास्तव,देवशीश,बृजेंद्र मिश्र सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *