जमीन बेचने से इंकार करने पर मनबढ़ो ने पीटा पांच नामजद तथा अज्ञात पर केस दर्ज।

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

सहजनवा गोरखपुर। गीडा थाना क्षेत्र के बाधागाड़ा में जमीन बेचने से इंकार करने पर मनबढ़ो ने उसके घर पर चढ़ कर लाठी डंडा,रॉड से मारपीट कर घायल कर दिया। जिससे पुलिस ने पांच नामजद 4 और 5 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी से गीडा थाना क्षेत्र बाढ़ागाड़ा निवासी अनिल पुत्र बनवारी जिनके भाई ने अपने हिस्से की भूमि को बेच दिया था। शेष जमीन पीड़ित के नाम दर्ज था। उसे मनबढ़ जबरजस्ती बेचने का दबाव बना रहे थे। जिसे पीड़ित ने एंकर कर दिया था। मंगलवार को रात्रि में 9 बजे के करीब मनबढ़ दरवाजे पर चढ़ आए। और गाली गुप्ता देते हुए बेटे अभिषेक निषाद,अंकुर तथा पत्नी जीयना देवी को लाठी डंडा,रॉड से मारपीट कर घायल कर दिए। और झोपड़ी को नष्ट कर दिए। पुलिस से न्याय नहीं मिलने पर पीड़ित ने एडीजी से न्याय की गुहार लगाया। आदेश पर पुलिस ने बेचू यादव,संजय यादव,भोला यादव,दीपू यादव,रमेश मिस्त्री, बेचू की पत्नी तथा 4 से 5 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *