भारतीय संस्कृति एवं ज्ञान परीक्षाफल पाकर खिले होनहारों के चेहरे
पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

सहजनवा गोरखपुर। सहजनवां तहसील अन्तर्गत विकासखंड खण्ड पाली के पूर्व माध्यमिक विद्यालय ग्राम कररिया के छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र,देकर सम्मानित किया गया। वहीं आपको बताते चलें कि विद्यालय वक्ताओं ने कहा कि मेहनत और लगन से किए गए कार्य का हमेशा अच्छा फल मिलता है। उन्होंने छात्रों से जीवन में आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत करने को कहा।

