आधार व खतौनी में नाम अलग होने से किसानों की रुकी फार्मर रजिस्ट्री।

पूर्वा टाइम्स-बेचन शर्मा

सहजनवां गोरखपुर। पिपरौली ब्लाक अंतर्गत क्षेत्र स्थित के ग्राम पंचायत बड़गहन में फार्मर रजिस्ट्री में किसान पंजीकरण कराने के लिए आस्था जनसेवा केंद्र से लेकर आधार कार्ड सेंटर तक के चक्कर लगा रहे हैं। आधार कार्ड सेंटर पर किसान आधार कार्ड में नाम सही कराने पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि खेत में खतौनी में नाम अलग है, इसके कारण उनका आवेदन नहीं हो पा रहा है। कई बुजुर्ग लोगों की अंगुलियों के निशान नहीं मिलान होने से वह नाम को सही कराने को दौड़ रहे हैं। आधार कार्ड व खतौनी से किसानो की फार्मर रजिस्ट्री बनाई जा रही है। जिसके लिये किसान जन सेवा केंद्र से आधार कार्ड सैटर तक के चक्कर लगा रहे हैं। जन सेवा केंद्र संचालक रविकान्त उर्फ लालू ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री में पंजीकरण कराने किसान आ रहे हैं, लेकिन नाम में बदलाव के कारण वह आवेदन पूर्ण नहीं हो रहा है। किसान हरिश्चन्द्र ने बताया कि उनके आधार में हरिश्चन्द्र मौर्या नाम लिखा है और खतौनी में हरिश्चन्द्र लिखा है, इसके चलते फार्मर रजिस्ट्री में आवेदन नहीं हो पा रहा है। इस कारण पीएम किसान सम्मान निधि भी रुक जाएगी। किसानो को दस दस किलोमीटर दूर जाकर अपने आधार कार्ड मे मोबाइल नबंर व नाम सही कराने पड रहे हैं। जिसके कारण किसानो का पूरा दिन बर्बाद हो रहा है। हल्का लेखपाल धर्मेंद्र यादव ने बताया कि आधार कार्ड व खतौनी मे नाम एक होने पर ही फार्मर रजिस्ट्री बन पायेगी अलग होने पर नही बन सकेगी। जिन किसानो के नाम अलग है उसके लिए विभाग को लेटर लिखा गया है। जैसे ही कोई अपडेट आता है तो सभी लोगों को सूचित किया जायेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *