अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को झटका

किन्नर अखाड़े के महामंडलेश्वर के पद से हटाई गईं

लक्ष्‍मी नारायण त्र‍िपाठी भी निष्कासित

पूर्वा टाइम्स समाचार
प्रयागराज। 90 के दशक में बॉलीवुड में जलवे बिखरेने वाली एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी ने मोह-माया त्यागकर महाकुंभ में संन्यास लिया था। उन्हें किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाया गया था, लेकिन अब उन्हें इस पद से हटाते हुए अखाड़े से भी निष्कासित कर दिया गया है। उनके साथ लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को भी निष्कासित कर दिया गया है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। उन्हें किन्नड़ अखाड़े के महामंडलेश्वर के पद से हटा दिया गया है। उनके साथ लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को आचार्य महामंडलेश्वर के पद से हटा दिया गया है। दोनों को अखाड़े से भी निष्कासित कर दिया गया है। ये कार्रवाई किन्नर अखाड़े के संस्थापक अजय दास ने की है।
अजय दास ने शुक्रवार को ऐलान किया कि अब नए सिरे से किन्नर अखाड़े का पुनर्गठन होगा। साथ ही जल्द ही नए आचार्य महामंडलेश्वर का ऐलान होगा। बता दें कि ममता को किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर बनाए जाने के बाद से ही विवाद जारी था। सवाल किए जा रहे थे कि एक स्त्री को इस अखाड़े का महामंडलेश्वर कैसे..?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *