आधार कार्ड में फर्जी जन्मतिथि बनवाकर सलमा बनी नरायनपुर के ग्राम प्रधान

फर्जीवाड़े के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर ग्राम प्रधान पर धोखाधड़ी का मुकदमा

पूर्वा टाइम्स/सोनू गोंड

तरकुलवा(देवरिया)। स्थानीय ब्लॉक के नरायनपुर गांव में आधार कार्ड में जन्मतिथि फर्जी बनवाकर सलमा खातून नरायनपुर के ग्राम प्रधान बन गई।इसकी शिकायत ग्राम प्रधान के ससुर ही अधिकारियों से किया।जब कोई करवाई नहीं होता देख फर्जीवाड़ा का न्यायालय में वाद दायर किए। न्यायालय ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद आधार कार्ड और हाई स्कूल अंक पत्र के जन्मतिथि में अंतर पाया। न्यायालय आदेश पर तरकुलवा पुलिस ग्राम प्रधान सहित पति,पिता व अन्य तीन के विरुद्ध धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया हैं।
थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नरायनपुर में साल 2021 के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधानी का पद पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए आरक्षित था। जिसमें सलमा खातून पत्नी सेराज अहमद चुनाव लड़ी थीं और निर्वाचित हुईं, जो वर्तमान में ग्राम प्रधान हैं। उनके ससुर सर्फराज अहमद ने आरोप लगाया है कि सलमा खातून के आधार कार्ड और हाईस्कूल के प्रमाणत्र में उनकी वास्तविक जन्मतिथि 16-09-2021 है, जिसके अनुसार चुनाव के समय उनकी जन्मतिथि केवल 19 साल थी, इस लिहाज से वह प्रधानी का चुनाव लड़ने के योग्य नहीं थीं। लेकिन आधार कार्ड में जन्मतिथि फर्जी बनवाकर ग्राम प्रधान बन गई। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुंदर पाल के आदेश पर तरकुलवा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।इस संबंध में थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर ग्राम प्रधान सलमा खातून व अन्य पर केस दर्ज किया गया हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *