2025 के लिए सम्पूर्ण समाधान दिवस का रोस्टर जारी

पूर्वा टाइम्स – मीरा शर्मा

देवरिया। नव वर्ष 2025 में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन प्रत्येक माह के प्रथम और तृतीय शनिवार को प्रातः 10:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक जनपद की सभी तहसीलों में किया जाएगा। इस आयोजन का उद्देश्य जनसमस्याओं का त्वरित, प्रभावी और पारदर्शी समाधान सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम का संचालन जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) और मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में किया जाएगा। प्रत्येक समाधान दिवस के दौरान एक तहसील में जिलाधिकारी स्वयं उपस्थित रहेंगी, जबकि अन्य तहसीलों में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) और मुख्य राजस्व अधिकारी की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।जनवरी माह के प्रथम शनिवार को भाटपार रानी में तथा तृतीय शनिवार को देवरिया सदर में जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित होगा। फरवरी माह के प्रथम शनिवार को सलेमपुर में और तृतीय शनिवार को रुद्रपुर में, मार्च माह के प्रथम शनिवार को बरहज में और तृतीय शनिवार को भाटपार रानी में, अप्रैल माह के प्रथम शनिवार को देवरिया सदर में और तृतीय शनिवार को सलेमपुर में, मई माह के प्रथम शनिवार को रुद्रपुर में और तृतीय शनिवार को बरहज में, जून माह के प्रथम शनिवार को भाटपार रानी में और तृतीय शनिवार को देवरिया सदर में समाधान दिवस आयोजित होगा।जुलाई माह के प्रथम शनिवार को सलेमपुर में और तृतीय शनिवार को रुद्रपुर में, अगस्त माह के प्रथम शनिवार को बरहज में और तृतीय शनिवार को भाटपार रानी में, सितंबर माह के प्रथम शनिवार को देवरिया सदर में और तृतीय शनिवार को सलेमपुर में, अक्टूबर माह के प्रथम शनिवार को रुद्रपुर में और तृतीय शनिवार को बरहज में, नवंबर माह के प्रथम शनिवार को भाटपार रानी में और तृतीय शनिवार को देवरिया सदर में, दिसंबर माह के प्रथम शनिवार को सलेमपुर में और तृतीय शनिवार को रुद्रपुर में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित किया जाएगा।जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे प्रत्येक समाधान दिवस में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। जनसमस्याओं का निस्तारण न केवल समयबद्ध हो, बल्कि शिकायतकर्ताओं को समाधान का भरोसा भी दिलाया जाए। कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए विभागीय समन्वय सुनिश्चित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *