ग्रामीण अंचल के पत्रकार कर रहे हैं निष्पक्ष पत्रकारिता – के पी राय

पूर्वा टाइम्स – डॉ अनिल गौतम

गोरखपुर। गोला स्थित कैम्प कार्यालय पर ग्रामीण पत्रकारों का संगठन पीपीए की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान ग्रामीण अंचल के पत्रकारों के सामने आने वाली विभिन्न परेशानियों व उनके निवारण को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
रविवार को तहसील अध्यक्ष राजेश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान मुख्य अतिथि जिला मंत्री केपी राय ने कहा कि आज ग्रामीण अंचल के पत्रकार निष्पक्ष पत्रकारिता कर रहे हैं फिर भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। इन सुविधाओं को लेकर सरकारों के द्वारा हमेशा दोहरी नीति अपनाई जा रही है। ग्रामीण अंचल के पत्रकारों को भी सरकार के द्वारा सभी जरूरी सुविधाओं को देना चाहिए। तहसील स्तर पर एक प्रेस क्लब, लाईब्रेरी, आयुष्मान, मानदेय, सरकारी परिवहन में मुफ्त यात्रा की सुविधा आदि दिया जाना चाहिए। वहीं वरिष्ठ पत्रकार नागेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि पत्रकारों की निष्पक्षता मूलभूत सुविधाओं की कमी से प्रभावित ना हो ऐसे में सरकार को ध्यान देना चाहिए। बैठक की अध्यक्षता कर रहे तहसील अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि हम अपनी मांगो को लेकर सभी उचित फोरमों तक जाएंगे।बैठक के दौरान पत्रकार घनश्याम कुमार, राजेश पाण्डेय, राकेश यादव, राजकुमार यादव, निलेश तिवारी, अखिलेश तिवारी, आरके मिश्र, राजीव, बसंत यादव, जितेन्द्र जयसवाल आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *