सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

सहजनवा गोरखपुर। सहजनवा थाना क्षेत्र के ग्राम तिलौरा चौराहे पर बुधवार की सुबह सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल हो गये हैं। सभी को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापर में भर्ती कराया गया था, जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया है। घायलों की पहचान थाना क्षेत्र के ग्राम मलउर निवासी विशाल 18 वर्ष तथा सलमान 15 वर्ष पुत्र सरदार खान के रूप में हुई है।
सभी लोग घर से बाइक से बाजार करने घघसरा जा रहे थे कि तिलौरा चौराहे के पास तेज रफ्तार मैजिक की चपेट आ गये।जिससे सलमान व विशाल को गभीर चोट लग गयी। डॉक्टरों ने सभी की हालत नाजुक बताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *