डॉ अविनाश बीआरडी मेडिकल कालेज में अस्टिटेंट प्रोफेसर पद पर हुए नियुक्त
बीआरडी मेडिकल कालेज में आर्थो विभाग में बने अस्टिटेंट प्रोफेसर
पूर्वा टाईम्स – डॉ अनिल गौतम
गोरखपुर।गोला क्षेत्र के दीपगढ़ निवासी एल आई सी के विकास अधिकारी योगेंद्र नाथ सिंह व ग्राम प्रधान मंजू सिंह के छोटे पुत्र डॉ अविनाश सिंह बीआरडी मेडिकल कालेज के आर्थो विभाग में अस्टिटेंट प्रोफेसर पद नियुक्त हुए है। इसके पूर्व डॉ अविनाश बीआरडी मेडिकल कालेज के आर्थो विभाग में ही सीनियर रेजिडेंट डाक्टर पद पर कार्यरत थे। इनके चयन को लेकर परिजनों सहित क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। बता दें डॉ अविनाश ने गोला कस्बा स्थित गोपाल शिशु मंदिर में प्राथमिक शिक्षा देवरिया में पूर्व माध्यमिक तथा उत्तराखंड के नैनीताल बोर्डिंग स्कूल में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट किया। तथा वीसीएसजी गवर्नमेंट मेडिकल कालेज से एमबीबीएस और वर्ष 2010 में हिमालयन इंस्ट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज उत्तराखंड से एमएस आर्थोपोडिक किया। वर्ष 2022 में बीआरडी मेडिकल कालेज के आर्थोपोडिक विभाग में सीनियर रेजिडेंट पद पर कार्यरत रहे। तथा अब बीआरडी मेडिकल कालेज के आर्थोपोडिक विभाग में अस्टिटेंट प्रोफेसर पर चयन हुआ है। इनके चयन पर केन्द्रीय मंत्री कमलेश पासवान, एमएलसी सीपी चंद व देवेंद्र प्रताप सिंह विधायक फतेह बहादुर सिंह, राजेश त्रिपाठी व विपिन सिंह,जिपं अध्यक्ष साधना सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख रत्नेश यादव डॉ तेज नारायण चंद डॉ अरूण चन्द भाजपा नेत्री अस्मिता चंद महंथ सिंह नित्यानंद मिश्र अनिल भट्ट गुड्डू राय दीवाकर दूबे सम्पूर्णानंद शुक्ल रिंटू चंद सुमित सिंह अभिषेक सिंह सचिन सिंह मुनील सिंह राकेश कुमार यादव रणजीत सिंह दयाशंकर पंकज विकास राजकपूर सिंह निशीथ राय राजेश कुमार यादव आदि ने हर्ष ब्यक्त किया है।









