गैलेंट में सरिया उठाने को लेकर मनबढ़ो ने युवक को पीटा, चार पर केस दर्ज

पूर्वा टाइम्स-बेचन शर्मा

सहजनवा गोरखपुर।सहजनवा थाना क्षेत्र के गीडा स्थित गैलेंट इस्पात फैक्ट्री में सरिया उठाने को लेकर एक पक्ष के चार लोगो ने एक युवक को मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया था। जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी से वृहस्पतिवार को सुबह 8.30 बजे के करीब प्रोजेक्ट में आदिति बिल्डर्स और आदित्या इनजियरिंग का काम चल रहा था। उसी दौरान सरिया उठाने को लेकर दोनो पक्ष में कहा सुनी हो गई। इसके एक पक्ष के चार लोग अजय तिवारी पुत्र सर्वानंद तिवारी को सरिया से मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिए। पुलिस ने गैलेंट इस्पात लिमिटेड के मानव संसाधन प्रमुख भास्कर तिवारी के तहरीर पर चंदन शुक्ला,सत्य प्रकाश,प्रवीन ,राजन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *