दस्यु सुंदरी ने थाने में किया हंगामा रिश्तेदार को बंधक बनाकर पीटने का लगा रही आरोप

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

सहजनवा गोरखपुर।बुधवार को सहजनवा थाने करीब एक बजे के करीब दस्यु सुंदरी द्वारा थाने में किए जा रहे हंगामे को देखकर लोग मूकदर्शक बने रहे। उसने एक गीडा के एक कंपनी में चालक का कार्य रहे अपने रिश्तेदार को ठेकेदार द्वारा फर्जी डीजल चोरी का आरोप लगाकर बंधक बना कर पीटने का आरोप लगा रही थी। वही पुलिस की कारवाई न करने से काफी नाराज थी। पुलिस ने दस्यु सुंदरी से तहरीर लेकर मामले की जांच किया। और दोनो पक्षों में समझौता करा दिया। मिली जानकारी से बीहड़ की पूर्व डकैत सीमा यादव का एक रिश्तेदार जो पलिया वार्ड 6 कृष्णा नगर डेरापुर कानपुर देहात का रहने वाला है गीडा सेक्टर 26 के एक कंपनी में गाड़ी चलाता था। उस पर ठेकेदार ने डीजल चोरी का आरोप लगाते हुए बंधक बना कर पीटने का आरोप था। और वेतन न देने का भी आरोप था। पुलिस ने शिकायत मिलने के बात दोनो पक्षों की बात सुनकर समझौता करा दिया।
इस संदर्भ में एसओ विशाल उपाध्याय ने कहा कि दोनों पक्ष आपस में समझौता कर लिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *