जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में सुमय ने जीता गोल्ड मेडल

पूर्वा टाइम्स समाचार
गोरखपुर। माधव पब्लिक स्कूल बेनुआटीकर, गोरखपुर के छात्र सुमय त्रिपाठी ने लखनऊ में आयोजित पीएनबी मेटलाइफ जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप के अंडर-11 में गोल्ड मेडल जीतकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। दस वर्षीय सुमय त्रिपाठी पुत्र अनुपम शेखर त्रिपाठी बैडमिंटन के क्षेत्र में लगातार उपलब्धि हासिल कर रहे हैं। लखनऊ में गत दिनों जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाले सुमय इसके पहले अंडर-9 जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में स्टेट चैंपियन, छह बार डिस्ट्रिक्ट चैंपियन और दो बार इंटर स्कूल स्टेट चैंपियन का खिताब अपने नाम कर चुके हैं। उनकी उपलब्धियों पर विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त किया है।

