वैष्णो देवी यात्रा पैदल मार्ग पर भूस्खलन,दो महिला श्रद्धालुओं की मौत,एक लड़की गंभीर रूप से घायल

रियासी।जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर के नए रास्ते पर सोमवार को भूस्खलन होने से दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई।वहीं एक लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। श्रद्धालु मंदिर की ओर जा रहे थे तभी भूस्खलन से लोहे के ढांचे के नीचे उसकी चपेट में आ गए।
घटनास्थल से सामने आए शुरुआती वीडियो में दिख रहा है कि रास्ते में काफी मलबा गिरा हुआ है।

अधिकारियों ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजकर 35 मिनट पर भवन से तीन किमी आगे पंछी के पास भूस्खलन हुआ, जिससे ऊपरी लोहे की संरचना का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया।भूस्खलन के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू किया गया और एक महिला सहित तीन घायल श्रद्धालुओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन के तुरंत बाद बचाव अभियान शुरू किया गया और रास्ते पर श्रध्दालुओं की आवाजाही रोक दी गई।

रियासी के उपायुक्त विशेष पॉल महाजन ने प्रारंभिक सूचना रिपोर्ट के हवाले से बताया कि घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई है और एक लड़की गंभीर रूप से घायल है।उपायुक्त ने बताया कि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं और अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

बता दें कि इससे पहले 2022 में नववर्ष के दिन मंदिर में भगदड़ में 12 तीर्थयात्रियों की मौत हो गई थी और 16 घायल हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *