खजनी तहसील बना धन उगाही का अड्डा
प्राइवेट मुंशी द्वारा गिनवाया जा रहा नोट व कार्य संचालित करवाया जा रहा

पूर्वा टाइम्स- सत्य प्रकाश यादव
खजनी ,गोरखपुर । शासन द्वारा शक्त निर्देश जारी किया जाता हैं की किसानो का शोषण न किया जाय परन्तु खजनी तहसील का रजिस्ट्री कार्यालय खुलेआम किसानों को रजिस्ट्री के नाम पर खुल्लमखुल्ला शोषण पार्ईवेट मुन्सी द्वारा बेरोकटोक किया जा रहा हैं इतना ही नहीं प्राइवेट मुंशी कार्यालय में कुर्सी मेज लगाकर सरकारी कर्मचारी की तरह बैठ कर रशीद काटकर हस्ताक्षर भी करता है और पैसे का गैर कानूनी वसूली पूरे दिन करता है इतना ही नहीं सूत्रों का मने तो प्राइवेट मुन्सी का पूरा परिवार के सदस्य विभिन्न पटल पर वैठ कर सरकारी कार्य संपादित करते हैं सूत्रो का यहां तक कहना है की रजिस्ट्री होने के बाद प्राइवेट मुंशी कार्यालय का कर्मचारी बनकर किसानों के घर पहुंच जाता हैं मौका देखने के बाद यह कहता हैं की आपने इस्टैंप की चोरी की है इस बहाने भी भारी धनु उगाही करता है यह कार्य बरसों से होता चला आरहा है यह कार्य सहायक रजिस्ट्रार के इसारे पर संचालित हो रहा हैं वही काफी दिनों से , कार्यालय में रजिस्ट्रार की पोस्टिंग नहीं है सहायक रजिस्ट्रार और प्राइवेट मुन्शी पूरे रजिस्ट्री विभाग पर हावी है किसानों ने दबी जुबान से बताया कि हम लोग मजबूर हैं बगैर सुविधा शुल्क दिये रजिस्ट्री होना संभव नही है। इस कार्य प्रणाली से शासन प्रशासन की छबि धुमिल हो रही है।








