शिवसरोवर तट स्थित श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर में अखंड रामायण पाठ का भव्य आयोजन पूर्वा टाइम्स – घनश्याम पाण्डेयसोनभद्र। विकासखंड करमा क्षेत्र के ग्राम बेलाही (पोस्ट तिलौली कलां), तहसील घोरावल में स्थित शिवसरोवर के पावन तट पर बने श्री संकटमोचन हनुमान मंदिर प्रांगण में इस वर्ष भी परंपरा के अनुसार हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर अखंड रामायण पाठ का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ विधि-विधान से भगवान श्री राम, माता सीता एवं भगवान हनुमान जी की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान के मुख्य यजमान संतोष पाण्डेय रहे, जबकि पुरोहित के रूप में पंडित सुदामा दुबे ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कार्यक्रम का संचालन किया।अखंड रामायण पाठ का संगीतमय प्रस्तुतीकरण राकेश पाण्डेय एवं उनके सहयोगियों के नेतृत्व में किया गया, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में इंदिरा चरण पाण्डेय सहित अनेक श्रद्धालुओं ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।इस अवसर पर ई. प्रकाश पाण्डेय संस्थापक, तेजस्वी संगठन, संतलाल बुद्धिराम जी एवं हरिहर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।पूरे आयोजन के दौरान भजन-कीर्तन, रामधुन एवं सुंदरकांड पाठ से मंदिर परिसर गूंजता रहा। श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति ने इस धार्मिक आयोजन को और भी भव्य बना दिया।अखंड रामायण पाठ के समापन पर हवन-पूजन एवं भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।इस प्रकार, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी शिवसरोवर तट पर आयोजित यह धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का प्रतीक बनकर उभरा।

सोनभद्र के औद्योगिक अंचल में सेवा की नई परिभाषा लिख रही टीम निशा बबलू सिंह

पूर्वा टाइम्स – घनश्याम पाण्डेयसोनभद्र – औद्योगिक चकाचौंध और विशाल मशीनों की गूँज के बीच बसे रेणुकूट क्षेत्र में जहाँ अक्सर मानवीय संवेदनाएं पीछे छूट जाती हैं, वहाँ ‘टीम निशा … Read More

अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत पैदल गश्त व सघन वाहन चेकिंग, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

पूर्वा टाइम्स – ब्यूरो सोनभद्रसोनभद्र – अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सोनभद्र अनिल कुमार द्वारा थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गश्त (फुट पेट्रोलिंग) एवं सघन वाहन चेकिंग … Read More

संत नरहरी चेतना मंच सोनभद्र के जिलाध्यक्ष बने रमेश कुमार सोनी, लोगों में हर्ष की लहर

संत नरहरी चेतना मंच सोनभद्र के जिलाध्यक्ष बने रमेश कुमार सोनी, लोगों में हर्ष की लहर चोपन,सोनभद्र। सामाजिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में सक्रिय संस्था संत नरहरी चेतना मंच के जिलाध्यक्ष … Read More

ओबरा तापीय परियोजना 22 सूत्री मांगों को लेकर बिजली कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन

ओबरा, सोनभद्र। उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के आह्वान पर ओबरा तापीय विद्युत परियोजना में आंदोलन के प्रथम चरण की शुरुआत की गई। अपनी 22 सूत्रीय मांगों के समर्थन में … Read More

चौकी इंचार्ज गौरव तिवारी का स्थानांतरण, पीपीगंज वासियों ने दी भावुक विदाई

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा गोरखपुर। पीपीगंज कस्बे के लोकप्रिय चौकी इंचार्ज गौरव तिवारी का स्थानांतरण जगदीशपुर (गोरखपुर) हो गया है। चौकी प्रभारी अपने कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए … Read More

पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान की दिनदहाड़े हत्या, इलाके में सनसनी

पूर्वा टाइम्स समाचार गोरखपुर। चिलुआताल थाना क्षेत्र के बरगदवा में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब मार्निंग वॉक पर निकले पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान की बदमाशों ने बेरहमी … Read More

कलयुगी पति ने पत्नी की फावड़े से की निर्मम हत्या, होली का दिन मातम में बदला गांव में पसरा सन्नाटा।

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा गोरखपुर। खजनी थाना क्षेत्र के ग्राम धाधुपार टोला डड़वा में एक हृदय विद्यारक एवं दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। कलयुगी पति अशोक निषाद ने … Read More

उनवल की सीमा में रेलवे स्टेशन बनाने का संघर्ष का श्रीगणेश

नगर पंचायत व क्षेत्र के लोग सड़क पर उतरें पूर्वा टाइम्स – सत्य प्रकाश यादव गोरखपुर।सहजनवां दोहरी घाट रेलवे लाइन पर स्वीकृत उनवल के नाम से रेलवे स्टेशन संत कबीर … Read More

गीडा फैक्ट्रियों के प्रदूषण के खिलाफ चला हस्ताक्षर अभियान

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा गोरखपुर। गीडा स्थित फैक्ट्रियों द्वारा नगर पंचायत सहजनवा और आसपास के गांवों में फैला रही प्रदूषण के चलते आमजन का जीवन त्रस्त हो चुका है। जिसको … Read More