इं. निखिल चतुर्वेदी ने संभाला महाप्रबंधक (प्रशासन) का कार्यभार, कर्मचारी संघ ने किया स्वागत.पूर्वा टाइम्स – समाचार सोनभद्र -ओबरा तापीय परियोजना में इं. निखिल चतुर्वेदी ने महाप्रबंधक (प्रशासन) का कार्यभार ग्रहण किया है। उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ ने उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं। संघ की ओबरा शाखा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में श्री चतुर्वेदी का अभिनंदन किया गया। क्षेत्रीय मंत्री प्रदीप कुमार कनौजिया और क्षेत्रीय अध्यक्ष अजीत कुमार साहू ने संयुक्त बधाई संदेश जारी किया। संघ पदाधिकारियों ने कहा कि महाप्रबंधक (प्रशासन) के रूप में उनका कार्यभार ग्रहण करना परियोजना और कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभवी नेतृत्व, प्रशासनिक दक्षता और दूरदर्शी सोच से परियोजना की कार्यक्षमता बढ़ेगी और विद्युत उत्पादन में नई उपलब्धियां हासिल होंगी। पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि उनके कुशल प्रशासन, नेतृत्व क्षमता और तकनीकी अनुभव से ओबरा तापीय परियोजना को नई दिशा और गति मिलेगी। इससे कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा, जिससे परियोजना के विकास को मजबूती मिलेगी। उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ ने महाप्रबंधक (प्रशासन) के सफल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर अजीत कुमार साहू, प्रदीप कुमार कनौजिया के साथ यशपाल सिंह, विनोद यादव, शिवम सिंह और सौम्या चक्रवर्ती भी उपस्थित रहे।

डीएमएफ एवं राज्य योजना ग्रामीण के कार्यों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा

महत्वपूर्ण पुल, सेतु एवं सड़क परियोजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश पूर्वा टाइम्स – समाचारसोनभद्र -जनपद में संचालित विकास परियोजनाओं की प्रगति को गति देने … Read More

दोनों पैरों से दिव्यांग राहुल को मिला सहारा, जिलाधिकारी ने भेंट की ट्राई साइकिल

जनसुनवाई में संवेदनशील पहल, ट्राई साइकिल पाकर भावुक हुए राहुल; आंखों से छलक पड़े खुशी के आंसू ट्राई साइकिल बनी राहुल की नई उम्मीद, जिलाधिकारी की संवेदनशील पहल जनसुनवाई में … Read More

स्लीपवेल एवं कंफर्ट ब्रांड की अगरबत्ती का क्रय विक्रय एवं भंडारण न करें – डॉ आर डी वर्मा

पूर्वा टाइम्स- डॉ अनिल गौतम गोरखपुर। मच्छरों को मारने एवं नियंत्रण करने के लिए बाजारों में बिक रहे स्लीपवेल एवं कंफर्ट ब्रांड की अगरबत्ती जिसमें हर्बल प्राकृतिक ऑर्गेनिक तत्त्व होने … Read More

पीएसी वाहन की टक्कर से नौसढ़ में बाइक सवार दो युवकों की मौत

नौसड़-राजघाट पुल के बीच हुआ हादसा,शव रखकर प्रदर्शन पूर्वा टाइम्स- डॉ अनिल गौतम गोरखपुर। गीडा क्षेत्र में नौसड़ से राजघाट पुल के बीच बृहस्पतिवार देर शाम उल्टी दिशा से जा … Read More

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने जिला

कारागार चुर्क (घुर्मा) का किया औचक निरीक्षणबंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजापूर्वा टाइम्स – समाचार सोनभद्र -जिलाधिकारी चर्चित गौड़ एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा … Read More

आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर डीएम सख्त

रॉबर्ट्सगंज व ओबरा तहसील के लंबित राजस्व प्रकरणों का आज ही निस्तारण करने के निर्देश पूर्वा टाइम्स – समाचारसोनभद्र -जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी चर्चित … Read More

सोनभद्र के शैडो एरिया होंगे से रोशन, जिलाधिकारी ने दूरसंचार कंपनियों के साथ बनाई कार्ययोजनादूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचेगी बेहतर मोबाइल कनेक्टिविटी

नेटवर्क विहीन ग्राम पंचायतों में नए टावर स्थापित करने की प्रक्रिया तेज पूर्वा टाइम्स – समाचार सोनभद्र -जनपद के दूरस्थ एवं नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में संचार सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने … Read More

पत्रकारों पर अभद्र टिप्पणी से पत्रकारों में रोष, थानाध्यक्ष को सौंपी तहरीर

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा सहजनवा गोरखपुर।सोशल मीडिया पर पत्रकारों के खिलाफ की गई कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर क्षेत्र के पत्रकारों में भारी नाराजगी व्याप्त है। मामले को गंभीरता से … Read More

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार,महिला समेत तीन गिरफ्तार

गोरखपुर। ​शहर के रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तारामंडल इलाके में चल रहे एक स्पा सेंटर पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने स्पा की आड़ … Read More