पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी की मनाई गई जयंती

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

सहजनवा गोरखपुर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती नगर पंचायत घघसरा के वार्ड संख्या 14 हनुमंत नगर के हनुमान मंदिर के पावन प्रांगण में मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभाकर दुबे ने की। कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग मौजूद थे।
कार्यक्रम की सुरुआत सुशासन दिवस के रूप में रैली निकाल कर की गयी जो हनुमंत नगर होते हुए जेठू नगर के सीएचसी ठर्रापर पहुचीं और वहां से पुनः अपने स्थान आयी ।
सभा को संबोधित करते हुए- नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभाकर दुबे ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेई भारत के ऐसे प्रधानमंत्री रहे हैं, जिनके लिए देश ही सब कुछ था, देश के लिए जीए और देश की भलाई करते हुए उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका शासन प्रणाली सबके लिए अनुकरणीय रही है। उक्त अवसर पर ब्लॉक प्रमुख शशी प्रताप सिंह, रमेश मद्ध्येशिया,राजेश आर त्रिपाठी,शिवचरण, राजू पांडे, त्रयंबक उपाध्याय, हरेंद्र राज, राघवेंद्र राज, दयाशंकर समेत कई लोग मौजूद थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *