उंची सोच रखने वाले सदैव रहते है आगे-सास॔द रविकिशन।

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा

सहजनवा गोरखपुर।सदर सांसद रवि किशन शुक्ल ने बुधवार सहजनवा कस्बा स्थित अटल आवासीय विद्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर उनकी चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
सदर सासंद ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की स्मृतियों को याद किया।आगें उन्होंने कहा कि हमेशा हमें उंची शोच रखनी चाहिए,क्योंकि जब उंचा सोचते है तब देश के लिए हम बङा करते है।जिससे देश प्रदेश व जिले का नाम रोशन होता है।पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी भारत की राजनीति के अजात शत्रु थे। उन्होंने भारत की राजनीति के अस्थिरता को उभारने के साथ देश के अंदर राजनीति में शुचित्रा और प्रदर्शिता का एक आदर्श प्रतिमा रखा था। पिछले ग्यारह वर्षों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास सुरक्षा और सुशासन के जो नए प्रतिमान स्थापित किए है।इसकी आधारशिला अटल ने अपने शासनकाल में ही रखी थी।विधायक प्रदीप शुक्ल ने अटल के परिश्रम व त्याग व जीवनी पर प्रकाश डाला।उसके बाद सासंद, विधायक समेत अन्य पदाधिकारीयों ने हाइवे से जिगिना चौराहे तक पद यात्रा निकाली।इस अवसर पर सहायक श्रम आयुक्त स्कंद कुमार मिश्र,नोडल इन्चार्ज सीडी ओझा,प्रधानाचार्य अजीत सिंह,ब्लाक प्रमुख दिलीप यादव,संजय शुक्ला,गोपाल गुप्ता,रामबुझारत पासी,मनोज सिंह,देवानंद शुक्ल,सुनील निगम,पवन दुबे समेत अन्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *