रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, न्यायालय भेजा.पूर्वा टाइम्स – ब्यूरो
सोनभद्र -जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों का नियमानुसार मेडिकल परीक्षण कराने के बाद माननीय न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में की गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान नंदू पुत्र जगधारी और मुन्नी देवी पत्नी शारदा, निवासी बिचपई, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। दोनों की उम्र करीब 48 वर्ष बताई गई है। दोनों अभियुक्त मु.नं. 9451/21 से संबंधित मामले में वारंटी थे। यह मामला राज्य बनाम सोनू कुमार बनाम मुन्नी देवी आदि से संबंधित है, जिसमें भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 504, 506, 324, 379 और 452 का उल्लेख है।
इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी लोढ़ी उपनिरीक्षक उमाशंकर यादव, कांस्टेबल मशी अहमद, कांस्टेबल अम्बुज सिंह और महिला कांस्टेबल श्रद्धा अवस्थी शामिल रहीं।

