प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा कल सोनभद्र के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे

जनजाति गौरव दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नीलांबर-पितांबर खरवार के स्मृति सम्मान समारोह में होंगे मुख्य अतिथि
पूर्वा टाइम्स – ब्यूरो

सोनभद्र। जनपद के प्रभारी मंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा 29 नवम्बर, 2026 (रविवार) को सोनभद्र के भ्रमण पर रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विश्वकर्मा प्रातः 10:00 बजे सर्किट हाउस, वाराणसी से स्टाफ कार द्वारा प्रस्थान करेंगे और अपराह्न 12:30 बजे ग्राम नाको, पोस्ट पकरहट पहुंचेंगे। यहां वे रविप्रकाश चौबे (एडवोकेट) के पिता स्वर्गीय दूधनाथ चौबे की पुण्यतिथि पर आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
इसके बाद वे अपराह्न 12:45 बजे ग्राम नाको से प्रस्थान कर 1:30 बजे ग्राम सियारियां, पोस्ट बांकी, विकास खण्ड नगवां पहुंचेंगे। यहां जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नीलांबर-पितांबर खरवार के स्मृति सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे।
विश्वकर्मा अपराह्न 2:10 बजे ग्राम सियारियां से प्रस्थान कर 2:30 बजे ग्राम आमडीह, विकास खण्ड नगवां पहुंचेंगे और स्वर्गीय नितीश विश्वकर्मा के परिजनों से शिष्टाचार भेंट करेंगे।
इसके बाद वे अपराह्न 2:40 बजे ग्राम आमडीह से प्रस्थान कर 2:55 बजे ब्लॉक प्रमुख नगवां आलोक सिंह के आवास पहुंचेंगे। वहां उनके पिता एवं भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष स्वर्गीय विष्णुदेव सिंह के निधन पर परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *