ओबरा पुलिस ने दो वारंटियों को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया पेश.पूर्वा टाइम्स – भोला प्रसाद गुप्ता

सोनभद्र -जनपद में अपराधियों और फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत ओबरा पुलिस ने सोमवार को लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों को संबंधित न्यायालय में पेश करने के लिए रवाना किया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) मेविस टाक के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए वारंटियों में रामजीत यादव पुत्र गुलाब यादव निवासी करमसार, थाना ओबरा शामिल है। वह थाना कोन में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 से संबंधित मुकदमा संख्या 794/05 में वांछित था। उसके खिलाफ अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दुद्धी की अदालत से वारंट जारी था। वहीं दूसरे आरोपी रामजियावन पुत्र बुद्धक निवासी पनारी टोला डगडरहा, थाना ओबरा को गिरफ्तार किया गया। वह ओबरा थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 14607/2022 में धारा 323, 504 और 506 आईपीसी के तहत आरोपी है। उसके खिलाफ सिविल जज सीनियर डिवीजन/एफटीसी सोनभद्र की अदालत से गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक रामसागर पटेल, हेड कांस्टेबल अशोक यादव और कांस्टेबल गुलशन कुमार शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि न्यायालय में लगातार अनुपस्थित रहने वाले वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *