मतदेय स्थलों के सम्भाजन (Rationalization-2026) के संबंध में 19 अक्टूबर को होगी बैठक
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ होगा विचार-विमर्श
पूर्वा टाइम्स ब्यूरो
सोनभद्र – सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, सोनभद्र द्वारा अवगत कराया गया है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के सम्भाजन (Rationalization-2026) के संबंध में 19 अक्टूबर, 2026 को सायं 04:00 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की जाएगी।
बैठक में मतदेय स्थलों के सम्भाजन से संबंधित विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। अतः संबंधित अधिकारियों एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध है कि निर्धारित तिथि एवं समय पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में उपस्थित होकर बैठक में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।

