चोरी की घटना का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; दो बैटरी और 15 लीटर डीजल बरामद.

पूर्वा टाइम्स – ब्यूरो

सोनभद्र -चोरी की घटनाओं के अनावरण और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चोपन पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो बैटरी और 15 लीटर डीजल बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मेविस टॉक और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक चोपन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। चोपन पुलिस ने थाना स्थानीय पर दर्ज मु.अ.सं. 0384/2026, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस से संबंधित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक दोनों की गिरफ्तारी 4 अक्टूबर 2026 को तड़के करीब 3:18 बजे विकासनगर रेलवे क्रासिंग, थाना चोपन से की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान श्रवण उर्फ गोलू पुत्र रामधनी यादव, निवासी रेक्सहवां, थाना चोपन, उम्र करीब 20 वर्ष तथा आर्यन सिंह उर्फ सूरज पुत्र प्रदीप प्रताप सिंह, निवासी ग्राम देउरवा, थाना कप्तानगंज, कुशीनगर, हाल पता बारी डाला, थाना चोपन, उम्र करीब 19 वर्ष के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लाल रंग की एक्साइड कंपनी की दो बैटरियां बरामद कीं। इसके अलावा एक हरे रंग के प्लास्टिक जरीकेन में 15 लीटर डीजल भी बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, बरामदगी के आधार पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से आगे की न्यायिक प्रक्रिया की गई। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक चोपन गोपाल जी गुप्ता, चौकी प्रभारी डाला उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल हरि सिंह यादव, हेड कांस्टेबल शिवसरण बिन्द और कांस्टेबल राजनारायण शामिल रहे।
बरामदगी: 02 एक्साइड बैटरी और 15 लीटर डीजल।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *