कन्हौली में दो पक्षों मे बाइक टकराने से लेकर हुआ विवाद

मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज से भी किया मारपीट कर बनाया बंधक

पूर्वा टाइम्स -बेचन शर्मा
गोरखपुर। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव में दो पक्षों में मार पीट को लेकर चौकी प्रभारी को बंधक बनाकर मार पीट कर अचेत किया। मार – पीट की सूचना पर पहुंची पुलिस कन्हौली गांव में रविवार को दिन में हिंसक विवाद की सूचना पर पहुंची। पुलिस को देर से पहुंचने को लेकर पुलिसकर्मियों के साथ भी जमकर मारपीट की गई। मौके पर पहुंचे दुघरा चौकी प्रभारी को लोगों ने बंधक बना लिया तथा उनको मारपीट कर अचेत कर दिया। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्ष के लोगों ने पथराव कर जम कर बवाल किया।चौकी प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी को लोगों ने मारा पीटा ।बाद में थाने से पहुंची थाने की पुलिस ने चौकी प्रभारी को मुक्त कराया और पुलिसकर्मियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। प्राप्त समाचार के अनुसार सिकरीगंज थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव में रविवार को दिन श्रवण यादव पुत्र रामसिंह यादव अपने घर से रोटावेटर की बेयरिंग लेने दुघरा चौराहे पर जा रहे थे उसी रास्ते इनके पट्टीदार राजन पुत्र रामजीत उधर से आ रहे थे रास्ते में इन दोनों लोगों में गाली – गलौज हुआ है गाली गलौज को लेकर दिन में ही श्रवण यादव ने 112 पर सूचना दिया मौके पर पहुंची 112 पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत करा कर चले आये। लेकिन धीरे-धीरे दोनों पक्ष के लोगों ने दर्जनों लोगों को इकट्ठा कर लिया। और दोनों पक्षों से ईंट पत्थर चलने लगे इसकी सूचना श्रवण यादव ने पुलिस को सूचना दिया लेकिन पुलिस पहुंचने में देर कर दी इसी से नाराज़ श्रवण पक्ष के लोगों ने चौकी इंचार्ज दुघरा का मार पीट कर बंधक बना लिया।
जानकारी पाकर पहुंची थाने की पुलिस ने चौकी प्रभारी को मुक्त कराया घायल पुलिस को अस्पताल भेजा जहां से चौकी प्रभारी को जिला अस्पताल भेजा गया।दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में दोनों पक्षों के लोग भी चोटिल हुए हैं। घटना की सूचना पर कई थाने की फ़ोर्स मौके पर पहुंच गयी। सीओ खजनी तथा एसपीआरए भी मौके पर पहुंच कर मामले की छान बीन किया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक उत्तरी जितेंद्र कुमार, क्षेत्राधिकारखजनी उदय प्रताप सिंह, सिकरीगंज थाना प्रभारी, बेलघाट थाना अध्यक्ष सहित कई थानों की स्टाफ मौके पर पहुंची।








