निजी अस्पतालों में महिला-बच्ची की मौत की जांच तेज, नेशनल हॉस्पिटल का रिकॉर्ड रूम सील.पूर्वा टाइम्स – समाचार
सोनभद्र -जिले में निजी अस्पतालों में इलाज के दौरान एक महिला और एक बच्ची की मौत के मामले में जांच तेज हो गई है। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया था। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने इन खबरों का संज्ञान लेते हुए दो सदस्यीय जांच टीम बनाई है। इस टीम में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) और मुख्य चिकित्सा अधिकारी शामिल हैं। टीम को दो दिन के अंदर अपनी रिपोर्ट देने को कहा गया है। इसी कड़ी में आज अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) और मुख्य चिकित्सा अधिकारी घोरावल के नेशनल हॉस्पिटल, धर्मशाला रोड पहुंचे। उन्होंने बच्ची की मौत से जुड़े मामले की मौके पर जांच शुरू की।अधिकारियों ने अस्पताल में इलाज से जुड़े रिकॉर्ड और दूसरे दस्तावेज चेक किए। जरूरी रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने के लिए रिकॉर्ड रूम को सील भी कर दिया गया।
जांच के दौरान अस्पताल में मौजूद डॉक्टर का बयान दर्ज किया गया। इलाज से जुड़े रिकॉर्ड, दस्तावेज और दूसरे तथ्यों की जांच की जा रही है। महिला की मौत से जुड़े मामले में भी उपलब्ध तथ्यों और रिकॉर्ड के आधार पर जांच चल रही है। दोनों मामलों में निष्पक्ष और तथ्यों पर आधारित जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद तय समय में जिलाधिकारी को साफ रिपोर्ट सौंपी जाएगी।


