सम्पूर्ण समाधान दिवस आज चारो तहसीलों में हुआ आयोजन
पूर्वा टाइम्स – समाचार
सोनभद्र – शासन की मन्शा के अनुरूप जिले की चारों तहसीलों में सिम्बर महीने के प्रथम शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन चारो तहसीलों में किया गया, सम्पूर्ण समाधान दिवस के मौके पर जिलाधिकारी उप जिलाधिकारी ओबरा रवि सिंह पासवान, तहसीलदार आदि ने 76 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 05 मामलें निस्तारित किये गये। इस प्रकार तहसील दिवस ओबरा में कुल 05 मामले निस्तारित हुए, बाकी 71 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश सम्बन्धित को दिये गये। इस मौके पर तहसीलदार ओबरा, नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहें।
02- सम्पूर्ण समाधान दिवस रावर्टसगंज में उप जिलाधिकारी आशीष कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, इस मौके पर तहसील में आये शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण किया गया, इस दौरान क्षेत्रों में भी टीम भेजकर प्रकरणों का निस्तारण कराया गया और सम्बन्धित को निर्देशित भी किया गया कि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये। अवशेष मामलों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस मौके उप जिलाधिकारी सदर आशीष कुमार त्रिपाठी, तहसीलदार सदर अमित कुमार आदि ने 51 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 15 मामलें निस्तारित किये गये, इस प्रकार तहसील दिवस रावर्टसगंज में कुल 15 मामले निस्तारित हुए, बाकी 36 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश सम्बन्धित को दिये गये।
03- सम्पूर्ण समाधान दिवस घोरावल का आयोजन उप जिलाधिकारी घोरावल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, इस मौके पर तहसील में शिकायतकर्ता के माध्यम से प्राप्त प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण किया गया, इस दौरान उप जिलाधिकारी घोरावल ने प्रकरणों का निस्तारण कराते हुए सम्बन्धित को निर्देशित भी किया गया कि इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाये, अवशेष मामलों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी घोरावल व तहसीलदार घोरावल प्रवीण कुमार आदि ने 67 शिकायतों को सुनते हुए ,मौके पर ही 08 मामलें निस्तारित किये गये, इस प्रकार तहसील दिवस घोरावल में कुल 08 मामले निस्तारित हुए, बाकी 59 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारित करने के निर्देश सम्बन्धित को दिये गये।
04-सम्पूर्ण समाधान दिवस दुद्धी का आयोजन अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 वागीश कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ, इस मौके पर तहसील दिवस में आये शिकायतकर्ताओं की शिकायतों का निस्तारण किया गया अवशेष मामलों को गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस मौके पर उप जिलाधिकारी दुद्धी अशोक कुमार, तहसीलदार दुद्धी, सी0ओ0 दुद्धी व पिपरी आदि ने 65 शिकायतें सुनते हुए, मौके पर ही 04 मामलें निस्तारित किये गये और बाकी 61 प्रार्थना पत्रों को समयबद्ध और गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए निर्देश सम्बन्धित को दिये गये।
चारों तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल शिकायतें-259 प्राप्त हुयी, जिसमें से 32 शिकायतों का निस्तारण टीम भेजकर और मौके पर किया गया।


