एनडीपीएस एक्ट के मामले में दो वारंटी गिरफ्तार, ओबरा पुलिस की सफल कार्रवाई.पूर्वा टाइम्स – भोला प्रसाद गुप्ता

सोनभद्र -ओबरा पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट से संबंधित मामले में दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी सोनभद्र के ग्राम खैरटिया से की गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शनि पुत्र राजकुमार और रामचन्द्र पुत्र रामनाथ के रूप में हुई है। दोनों खैरटिया, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र के निवासी हैं। वे मु.न. 379/24, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित मामले में वारंटी थे। पुलिस टीम ने 29 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 1:50 बजे ग्राम खैरटिया से दोनों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए कानूनी कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर अनिल कुमार के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के पर्यवेक्षण में थाना ओबरा पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जयशंकर सिंह, कांस्टेबल अरुण कुमार यादव, कांस्टेबल धर्मेन्द्र राजभर और कांस्टेबल राहुल श्रीवास शामिल थे।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *