एस.एन.जी. पब्लिक स्कूल में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गयापूर्वा टाइम्स – समाचारचोपन, सोनभद्र। एस.एन.जी. पब्लिक स्कूल, गौरव नगर चोपन के प्रांगण में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली गई प्रभातफेरी से हुआ। इसके उपरांत निर्धारित समय पर विद्यालय के प्रबंधक राजेश गोस्वामी एवं मुख्य अतिथि डॉ. अभिनव सिंह ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया।ध्वजारोहण के बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक शाहिल अंसारी ने बच्चों से सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछकर उनकी ज्ञानवर्धक गतिविधियों में सहभागिता कराई।कार्यक्रम में आए अतिथियों का स्वागत विद्यालय के प्रबंधक राजेश गोस्वामी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्रधानाचार्य संतोष कुमार दुबे ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन संयोजक संतोष कुमार तिवारी ने किया।इस अवसर पर शाहिद हुसैन, एस.एन. प्रसाद, संतोष मिश्रा, मोतीलाल पांडेय, धनवंत पांडेय, ललन प्रसाद, अरविंद दुबे, प्रदीप तिवारी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक धीरेंद्र कुमार, अजय कुमार, अमन अख्तर, प्रदीप, श्याम सुंदर तथा शिक्षिकाएं आफरीन खान, श्रेया श्रीवास्तव, आकांक्षा पांडेय, निकिता पांडेय, स्नेहा गोंड, आफरीन, सरिता विश्वकर्मा, संजना, अंजलि श्रीवास्तव सहित समस्त विद्यालय परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और उत्साह से गूंजता रहा। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने देश की एकता, अखंडता एवं प्रगति के लिए संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *